Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

20/recent/ticker-posts

रोमन संख्या लिखने के नियम और इसपर आधारित प्रश्नों को हल करना सीखें

हेल्लो दोस्तों , आज हम रोमन संख्या लिखने के नियम और इसपर आधारित प्रश्नों को हल करना सीखेंगे इसके लिए हमे कुछ बेसिक जानकारी होना अवश्यक है इसके लिए सबसे पहले  निचे दिए गए इमेज में रोमन संकेतों को समझने का प्रयास करें-

Roman Number Value chart

निचे दिए गए तालिका को भी समझने का प्रयास करें 

  1. ->I                 10 ->X              100->C
  2. ->II               20 ->XX           200->CC
  3. ->III              30->XXX         300->CCC
  4. ->IV               40->XL            400 ->CD
  5. ->V                 50->L               500->D
  6. ->VI               60->LX             600->DC
  7. ->VII              70->LXX          700->DCC
  8. ->VIII            80->LXX          800->DCC
  9. ->IX               90->XC             900->CM
  10. ->X                 100->C              1000->M

रोमन संख्या लिखने के नियम निचे दिए गए है ,इसे ध्यान से पढ़े और समझने की कोसिस करें-
How to write roman number in hindi

दोस्तों ऊपर दिए गए रोमन संख्याओं के संकेतों  को ठीक से याद कर लें और निचे दिए गए रोमन संख्या लिखने के नियम को ठीक से समझने का प्रयास करें-

  1. यदि किसी संकेत का पुनरावृती होती है तो यह जीतनी बार आता है उसका मान उतना हीं बार जोड़ दिया जाता है ,उदाहरण के तौर पर हम समझेगें –  2=II , 20 = XX , 30 = XXX   इत्यादि.
  2. किसी भी संकेत का तिन से अधिक बार पुनरावृती नहीं होती for example  हम समझेगें की यदि 40=XXXX  हम लिखते है तो यह गलत हो जायेगा और यदि हम 4  = IIII लिखते है तो भी यह गलत हो जायेगा यहाँ हम 40 को XL और 4 को IV लिखेगें. इसके विषय में हम अगले नियम में जानेगें.
  3. संकेत  V , L  और D की कभी भी पुनरावृति नहीं होती है for example हम 10 को VV नहीं लिखेगें और 100 को LL नहीं लिखेगें यह गलत हो जायेगा जैसा की उपर की सारणी में दिया गया है 10 को X और 100 को C लिखेगें इसे हम आगे समझेगें.
  4. यदि छोटे मान वाला कोई संकेत एक बड़े मान वाला संकेत के बाई ओर जाता है तो बड़े मान में छोटे मन को जोड़ दिया जाता है ,जैसे-     VI=5+1=6 , XII =10+2 =12 ,LXV =50+10+5 =65 , XII =10+2 =12  इत्यादि
  5. यदि छोटे मान वाला कोई संकेत बड़े मान वाला किसी संकेत के बाई ओर आता है तो बड़े मान में से छोटे मान को घटा दिया जाता है जैसे – IV =5 -1 =4 ,   IX =10-1 =9 , XL =50 -10=40 ,XC =100-10=90.
  6. छोटे मान वाला किसी भी संकेत का बड़े मान वाले संकेत के बाई ओर अर्थात पहले लिखते समय इसकी पुनरावृती नहीं होती है .for example जैसे- XXC – गलत है ,IIX गलत है ,XXL गलत है .
  7. संकेतों V ,L और D को कभी बड़े मान वाले संकेत के बाई ओर नहीं लिखा जाता है ,अर्थात V,L और  D के मानों को कभी भी घटाया नहीं जा सकता है ,जैसे हम VX  या LC नहीं लिख सकते यह गलत हो जायेगा.
  8. संकेत I को केवल V और X में हीं घटाया जा सकता है और X को केवल L और C में हीं घटाया जा सकता है ठीक वैसे हिं C को केवल M और D में घटाया जा सकता है जैसे – 4=IV ,40 =XL ,90 = XC  इत्यादि..

निचे दिए गए संख्याओ को रोमन संख्या लिखने के नियम का प्रयोग करके  रोमन संख्याओ के रूप में लिखें

अब हम निम्न लिखित उदहारण के साथ समझेंगे की कैसे दिए गए संख्या को रोमन संख्याओ के रूप में लिखा जाता है –

  1. 69 = 60 + 9 =50+10 +9 = L + X + IX =LXIX.
  2. 98 =(100-10 ) +8 =XC +VIII =XCVIII
  3. 73=50 +20+3 =L +XX +III =LXXIII
  4. 92 =(100-10)+2 =XCII
  5. 46=(50-10)+6 =(L-X)+VI=XL+VI=XLVI
  6. 244=200+(50-10)+4=CCXCIV
  7. 458 =(500-100)+50+8=(D-C)+L+VIII=CDLVIII
  8. 900=1000-100=M-C=CM
  9. 925=900+20+5=CMXXV
  10. 845=500+300+(50-10)+5=DCCCXLV

दोस्तों यदि आपको ऊपर दिए गए उदहारण समझ में नहीं आया हो तो निचे दिए गए उदहारण को ध्यान से समझाने का प्रयास करें-

  • 1 = I
  • 2 = II
  • 3 =III
  • 4 = 5-1 = V-I=IV
  • 5 = V
  • 6 =5+1 = V+I=VI
  • 7=5+2=V+II=VII
  • 8=5+3=V+III=VIII
  • 9=10-1=X-I=IX
  • 10=X
  • 11=10+1=X+I=XI
  • 12=10+2 =X +II =XII
  • 13=10 +3 =X+III =XIII
  • 14=10 +4 =X+IV =XIV
  • 15=10+5 =X+V = XV
  • 16=10 +6 =X +VI =XVI
  • 17=10+7 =X+VII=XVII
  • 18=10+8=X+VIII=XVIII
  • 19=10+9=X+IX=XIX
  • 20=10+10=X+X=XX
  • 21=20+1=XX+I=XXI
  • 22=20+2=XX+II=XXII
  • 23=20+3=XX+III=XXIII
  • 24=20+4=XX+IV=XXIV
  • 25=20+5=XX+V=XXV
  • 26=20+6=XX+VI=XXVI
  • 27=20+7=XX+VII=XXVII
  • 28=20+8=XX+VIII=XVIII
  • 29=20+9=XX+IX=XXIX
  • 30=10+10+10=X+X+X=XXX
  • 40=50-10=L-X=XL
  • 50=L
  • 60=50+10=L+X=LX
  • 70=50+20=L+XX=LXX
  • 80=50+30=L+XXX=LXXX
  • 90=100-10=C-X=XC
  • 100=C
  • 200 =100+100=C+C=CC
  • 300=100+100+100=C+C+C=CCC
  • 400=500-100=D-C=CD
  • 500=D
  • 600=500+100=D+C=DC
  • 700=500 +200=DCC
  • 800=500+300=DCCC
  • 900=1000-100=M-C=CM
  • 1000=M
  • 2000=1000+1000=M+M=MM
  • 3000=1000+1000+1000=M+M+M=MMM
  • 3878=3000+800+50+20+8=MMMDCCCLXXVIII

दोस्तों मै आसा करता हु की रोमन संख्या लिखने के नियम और रोमन संख्या से सम्बंधित प्रश्नों का हल करना आपको आ गया होगा ,यदि इस पोस्ट में आपको कोई doubt हो या कुछ न समझ में आया हो  तो हमें कमेंट के जरिये बताये  यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे like करे share करे-

यदि आप student है तो आपको निचे दिए गए पोस्ट जरुर पड़ना चाहिए-

दोस्तों ,हमारे साथ बने रहने के लिए हमें Facebook ,google + ,और Twitter पर फॉलो कीजिये

एक टिप्पणी भेजें

9 टिप्पणियाँ

  1. उत्तर
    1. 29=ixxx क्यों नहीं लिख सकते ।
      जबकि 40 को XL लिख सकते हैं। सर डिटेल में बताइये।

      हटाएं
  2. 29=ixxx क्यों नहीं लिख सकते।
    40को XL लिख सकते हैं।

    जवाब देंहटाएं

Please Don't enter any spam link into the comment box

Ad Code

Responsive Advertisement